मध्य प्रदेशराज्य

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी एएसआई की तबीयत : अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Table of Contents

सतनाl जिले के सभापुर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) प्रभुनाथ तिवारी का रविवार देर रात निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय प्रभुनाथ तिवारी रविवार शाम सभापुर थाने में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद वे अपनी बाइक से ही अपने कमरे तक पहुंचे।

कमरे पर पहुंचने के बाद परिजनों ने उनकी हालत गंभीर देखी और तुरंत उन्हें सतना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और रात करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि प्रभुनाथ तिवारी लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था।

उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक का माहौल बन गया। प्रभुनाथ तिवारी इसी साल जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

सोमवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह नगर रीवा ले जाया गया, जहां परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button