इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

जबलपुर,यशभारत।

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

जबलपुर,यशभारत। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की देसी शराब जब्त की है। इस मामले में एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के गुबरा कला गांव में एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गीता बाई के मकान से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की गई।

1773654013 WhatsApp Image 2026 03 16 at 2.38.47 PM

आबकारी अधिकारियों के अनुसार मौके से करीब 600 पेटी देसी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। टीम ने मौके से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि अवैध शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button