भोपालमध्य प्रदेश

पीएम से दिल्ली में मिले सीएम मोहन यादव, एमपी आने का दिया न्योता

पीएम से दिल्ली में मिले सीएम मोहन यादव, एमपी आने का दिया न्योता

भोपाल, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में पुष्प गुच्छ भेंट कर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बार में विस्तार से बात की। दरअसल, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मुलाकात कर मध्य प्रदेश में चल रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप से लाड़ली बहना योजना, पीएम-किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, और शिक्षण सामग्री वितरण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी को आगामी कृषि सम्मेलनों और विकास कार्यों के लिए निमंत्रण भी दिया। हालांकि अभी नहीं बताया गया है कि कब और कहां पीएम आएंगे। इसका जल्द ही ऐलान किया जाएगा।
खेती बनेगी लाभ का धंधा
पीएम से मुलाकत के दौरान सीएम ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के सशक्तिकरण के लिए जारी राज्य सरकार की प्रतिबद्धता बताई। इसके साथ ही कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास के कार्यों से अवगत कराया।
निवेश और रोजगार सृजन
सीएम ने औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन के लिए राज्य में चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी, जिसमें 9 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश का उल्लेख किया गया। साथ ही सीएम ने जल गंगा संवर्धन अभियान और खंडवा जिले की भूगर्भ-जल भंडारण में देश में प्रथम आने की उपलब्धि साझा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button