भोपाल

 फायरिंग का सीसीटीवी सामने आया – मुख्य आरोपी का शक्ति प्रदर्शन भी उजागर

फायरिंग का सीसीटीवी सामने आया
– मुख्य आरोपी का शक्ति प्रदर्शन भी उजागर
भोपाल, यश भारत । अशो गार्डन क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना को लेकर नया खुलासा हुआ है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि घटना का मुख्य आरोपी शादाब जेल से छूटने के बाद लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रहा था।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर खुद को “किंग ऑफ भोपाल” बताते हुए वीडियो भी साझा किया था। वायरल वीडियो में वह युवतियों के साथ डांस करते हुए और पैसों की बौछार करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। जेल से रिहा होने के बाद उसने अपने साथियों के साथ इलाके में दबदबा दिखाने की कोशिश की। इसी दौरान अशोक गार्डन क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। अशोक गार्डन में फायरिंग की घटना के बाद आरोपी और उसके साथियों ने हमीदिया अस्पताल परिसर में भी फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button