इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जवान का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1.90 लाख  

बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर ठगी

जबलपुर। साइबर ठगों ने अब आईटीबीपी जवान को निशाना बनाया। बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर मोबाइल हैक कर जवान के खाते से 1 लाख 89 हजार 998 रुपये पार कर दिए। मामले की शिकायत गोराबाजार थाने म की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विनायक नगर चरगवां निवासी श्रीमती सरिता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  उनके पति नरेंद्र कुमार आईटीबीपी की 36वीं बटालियन में प्रधान आरक्षक हैं और वर्तमान में उत्तराखंड में पदस्थ हैं।  वे इलाज के लिए नोएडा स्थित आईटीबीपी बेस हॉस्पिटल में भर्ती थे। इसी दौरान  सुबह उनके व्हाट्सएप पर एपी नाम से एक संदिग्ध लिंक आया। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने नरेंद्र कुमार को बातों में फंसाया और कहा कि उनका बिजली बिल अपडेट होना है। जैसे ही जवान ने ठग द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन पूरी तरह से फ्रीज हो गया और काम करना बंद कर दिया।

नौ किस्तों में खाली हुआ खाता

कुछ घंटों बाद जब मोबाइल सामान्य हुआ, तो जवान के होश उड़ गए। उनके मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने के धड़ाधड़ मैसेज आने लगे। साइबर अपराधी ने उनके खाते में सेंध लगाकर कुल 9 बार में पूरी रकम निकाल ली थी। जवान की पत्नी की शिकायत पर गोराबाजार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उस व्हाट्सएप नंबर और बैंक ट्रांजैक्शन की डिटेल खंगाल रही है ताकि ठगों तक पहुंचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button