कटनी

बाइक सवार युवक की सडक़ दुर्घटना में मौत, कटनी-रीठी रोड पर देवगांव तालाब के पास हादसा

कटनी, यशभारत। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवगांव में शुक्रवार की दोपहर सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जमुनिया निवासी 30 वर्षीय युवक दिलीप सिंह पिता ज्ञान सिंह निवासी जमुनिया शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक से बहन के घर कुम्हवारा जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही युवक देवगांव स्थित तालाब के पास पहुंचा, उसी दौरान किसी कारणवश उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना तुरंत रीठी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का र-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन से मिलने के लिए कुम्हवारा जा रहा थाए लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। रीठी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
तेज रफ्तार कार पलटी, कई घायल, बहोरीबंद-सिहोरा मार्ग पर हादसा
बहोरीबंद-सिहोरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक सहित कार में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 5973 बहोरीबंद से सिहोरा की ओर जा रही थी। इसी बीच सिंदुरसी घाट के पास चालक का नियंत्रण बिगडऩे से कार सडक़ पर पलट गई। दुर्घटना में चालक सहित अन्य सवारियों को गंभीर चोटें आई। घटना के बाद आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बहोरीबंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button