देश

क्राइम मीटिंग के बाद एसपी का बड़ा एक्शन: कई थाना प्रभारियों के तबादले

जबलपुर। हाल ही में हुई क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। क्राइम कंट्रोल और कार्यप्रणाली को लेकर हुई समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कुछ थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद से ही विभाग में तबादलों की चर्चा तेज हो गई थी।

इसी क्रम में आज एसपी द्वारा कार्रवाई करते हुए कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक घमापुर थाना प्रभारी इंदिरा ठाकुर को यातायात शाखा भेज दिया गया है। वहीं यातायात थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा सिविल लाइन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव को सिविल लाइन से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं बरेला थाने की कमान आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर को सौंपी गई है।

दूसरी ओर गौर चौकी में भी बदलाव करते हुए नितिन पांडे को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों को हाल ही में हुई क्राइम मीटिंग में एसपी द्वारा जताई गई नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button