जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

जबलपुर,यश भारत।

महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

जबलपुर,यश भारत। शहर के ग्वारीघाट पास शंकर साईं नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नाली के पास गैस सिलेंडर और चूल्हा रखकर चाय बनाने का प्रयास किया। इस दौरान प्रमोद पटेल ने कहा कि यह प्रदर्शन ग्वारीघाट क्षेत्र में प्रतीकात्मक रूप से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादों का विरोध दर्ज कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button