कटनी

बरगवां में मामूली विवाद पर युवक की हत्या, नाबालिक ने दिया वारदात को अंजाम, चाकू से हमले के बाद अस्पताल में दम तोड़ा युवक ने

कटनी, यशभारत। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगवां स्थित संजय बजाज के आफिस के बाहर मामूली विवाद पर एक नाबालिक ने 30 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। चाकू के हमले में बुरी तरह घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है। रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरूण पाल सिंह ने बताया कि 8 मार्च की रात करीब साढ़े 8 बजे 30 वर्षीय मोहम्मद आसिफ अली पिता मोहम्मद मुमताज अहमद निवासी पाली मोहन अचल कलुअहि मधुवनी विहार हाल पता संजय बजाज का आफिस बरगंवा के पास रोड पर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी नाबालिक से थूकने को लेकर उसका विवाद हो गया। विवाद के चलते आरोपी नाबालिग ने मोहम्मद आसिफ के जांघ पर चाकू से घातक वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नाबालिक के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button