दमोह। जिले में एक स्कूली छात्र की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह में कक्षा 10वीं का छात्र परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर निकला ही था, तभी कुछ छात्रों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल छात्र को तत्काल जिला चिकित्सालय दमोह में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस मामले में 8 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें विधि अनुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Back to top button