जबलपुरमध्य प्रदेश

मदनमहल पहाड़ी पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

सुबह से ही इलाके में प्रशासनिक अमला तैनात

जबलपुर, यश भारत मदनमहल पहाड़ी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर व जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया जाने लगा। कार्रवाई की शुरुआत पुरवा क्षेत्र में आईसीएमआर के सामने वाले हिस्से से की गई है।

 

एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के अनुसार मदनमहल पहाड़ी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी।

सुबह से ही इलाके में प्रशासनिक अमला तैनात है और सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी लगाया गया है। मौके पर बुलडोजर और अन्य मशीनों के जरिए अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई जारी है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरी पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने तक जारी रहेगा।
दरअसल, मदनमहल पहाड़ी से अतिक्रमण हटाने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में राज्य सरकार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों का शीघ्र पालन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज करते हुए शनिवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button