देशमध्य प्रदेशराज्य
तेल टैंकर पर ड्रोन बोट से हमला, एक भारतीय की मौत
यह टैंकर लगभग 59,463 मीट्रिक टन कार्गो ले जा रहा था।

तेल टैंकर पर ड्रोन बोट से हमला, एक भारतीय की मौत
ओमान के पोर्ट सुल्तान काबूस के पास एक तेल टैंकर एमकेडी व्योम पर ड्रोन बोट से हमला हुआ। इस हमले में टैंकर के मुख्य इंजन रूम में आग लगने से धमाका हुआ।

यूएस-इजरायल और ईरान में जंग के बीच ओमान के पोर्ट सुल्तान काबूस के उत्तर-पश्चिम में समुद्र में एक तेल टैंकर पर हमला सामने आई है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि मार्शल आइलैंड्स गणराज्य के ध्वज के तहत चल रहे तेल टैंकर एमकेडी व्योम पर मस्कट गवर्नरेट के तट से 52 नॉटिकल मील दूर एक बिना मानवरहित नाव द्वारा हमला किया गया।
भारतीय नाविक की मौत
यह टैंकर लगभग 59,463 मीट्रिक टन कार्गो ले जा रहा था।
बयान में आगे कहा कि इस हमले के परिणामस्वरूप मुख्य इंजन कक्ष में आग और विस्फोट हुआ, जिसमें एक चालक दल के सदस्य, जो भारतीय नागरिक थे, की मौत हो गई।







