भोपालमध्य प्रदेश

रेल अधिकारियों के नाम पर फर्जी कॉल से सतर्क रहने की अपील

रेल अधिकारियों के नाम पर फर्जी कॉल से सतर्क रहने की अपील
– भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए जारी की एडवाइजरी

भोपाल, यश भारत। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए विशेष सुरक्षा परामर्श जारी किया गया है। हाल के दिनों में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेल अधिकारियों का नाम लेकर सेवानिवृत्त तथा सेवानिवृत्ति के निकट कर्मचारियों को फोन किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इन कॉल्स में बैंक खाता विवरण, एटीएम जानकारी, ओटीपी, पिन तथा अन्य गोपनीय जानकारियां मांगी जा रही हैं।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे का कोई भी अधिकारी या विभाग फोन पर बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पिन या पासवर्ड नहीं मांगता है। इस प्रकार की कॉल पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ी का प्रयास है।
ये बरतें सावधानियां
– फोन पर ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंक विवरण साझा न करें।
– किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
– संदिग्ध कॉल करने वाले के दबाव में न आएं।
– किसी भी सूचना की पुष्टि संबंधित कार्यालय या बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से करें।
– संदिग्ध कॉल अथवा संदेश की तुरंत सूचना संबंधित विभाग को दें।
– अपने परिजनों एवं सहकर्मियों को भी इस संबंध में जागरूक करें।

रेल प्रशासन ने अपील की है कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर धोखाधड़ी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या निकटतम रेलवे कार्यालय को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button