होली के पहले उपद्रव मचा रहे तत्वों को पुलिस ने किया सींखचों के पीछे, निवार पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यश भारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत दविश देकर आरोपी रघुवीर कोल पिता नंदीलाल कोल उम्र 45 साल निवासी बडखेरा के कब्जे से 56 पाव देशी शराब,कीमती 5600/की जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं होली त्यौहार के पहले उपद्रव करने बालों को जमाल खान पिता जलील खान उम्र 45 साल निवासी ग्राम बंगला बडखेरा थाना स्लिमाबाद, रघुवीर कोल पिता नंदीलाल उम्र 45 साल निवासी ग्राम बडखेरा थाना माधवनगर को धारा 170 bnss में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा ,स . उ. नि.रमाकांत दुबे,प्र.आर. गौरव सेन,मनीष असैया , आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही।







