सतना यश भारत। चित्रकूट थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेन्द्र शुक्ला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा रीवा के चोरहटा क्षेत्र के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मामले की जांच की जा रही है।
Back to top button