होटल में दबिश देकर दबोचा शहर का कुख्यात बदमाश, 2 साल से था फरार

होटल में दबिश देकर दबोचा शहर का कुख्यात बदमाश, 2 साल से था फरार
भोपाल, यशभारत। राजधानी की हनुमानगंज पुलिस ने पिछले दो वर्षों से हबीबगंज थाने से फरार चल रहे एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के अधार पर पुलिस ने बदमाश को होटल अमरदीप पैलेस’ (घोड़ा नक्काश) के कमरा नंबर 218 से हिरासत में लिया है। जिस से नाम पता पुछताछ करने पर उसने उसका नाम कपिल उर्फ कल्लू मालवीय (32), निवासी टीलाजमालपुरा बताया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक देसी पिस्टल और मैगजीन में दो कारतूस मिले।
15 गंभीर अपराधों का लंबा रिकॉर्ड
पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। उस पर टीलाजमालपुरा, स्टेशन बजरिया, छोला मंदिर और गौतम नगर जैसे विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और मारपीट के कुल 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







