भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में दो सगी बहनें गिरफ्तार, धर्मांतरण और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

भोपाल में दो सगी बहनें गिरफ्तार, धर्मांतरण और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

भोपाल,यशभारत। राजधानी भोपाल के बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गरीबी का फायदा उठाकर युवतियों को देह व्यापार और जबरन धर्मांतरण के दलदल में धकेल रहा था। इस गिरोह का संचालन दो सगी बहनें, अमरीन और आफरीन कर रही थीं। पुलिस ने दोनों बहनों समेत उनके साथी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।

नौकरी का लालच देकर शोषण
जांच में सामने आया है कि ये बहनें गरीब और जरूरतमंद लड़कियों को 10 हजार रुपये महीने की नौकरी और घरेलू काम के बहाने अपने पास रखती थीं। इसके बाद उन्हें लग्जरी लाइफस्टाइल, पब और क्लब का लालच देकर शराब और एमडी (MD) जैसे ड्रग्स की लत लगाई जाती थी। नशे का आदी बनाने के बाद युवतियों को रईसजादों के सामने ‘सप्लाई’ किया जाता था। गिरोह के तार गुजरात और मुंबई तक फैले हुए हैं।

धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव
पीड़ित युवतियों ने एफआईआर में बताया कि उन पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया गया। आरोपी चंदन यादव, जो खुद धर्म परिवर्तन कर चुका है, पीड़ितों को अच्छी जगह निकाह कराने का झांसा देता था। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के परिजनों ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया।

अर्श से फर्श तक: करोड़ों का साम्राज्य
पुलिस के लिए सबसे चौंकाने वाली बात इन बहनों की आर्थिक प्रगति है। कुछ समय पहले तक अब्बास नगर की झुग्गियों में रहने वाली ये बहनें अब आशिमा मॉल के पास सागर रॉयल विला जैसे पॉश इलाके में करोड़ों के आलीशान बंगले में रह रही थीं। पुलिस ने इनके पास से कई महंगे मोबाइल और संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप के डेटा बरामद किए हैं, जिनमें कई युवतियों की तस्वीरें और रसूखदारों के नंबर मिले हैं।

पुलिस की कार्रवाई
बाग सेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि दो युवतियों की शिकायत पर तत्काल एक्शन लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी: अमरीन, आफरीन और चंदन यादव।
फरार आरोपी: बिलाल, चानू और यासिर (तलाश जारी)।
जब्ती: संदिग्ध दस्तावेज और मोबाइल फोन।

आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मानव तस्करी और धर्मांतरण विरोधी कानून की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button