मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस विभाग में बड़ी कार्यवाही : थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित 

Table of Contents

रीवाl एनडीपीएस मामले में बरती गई अनियमितता के चलते जिले में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि थाना मनगवां में एनडीपीएस एक्ट और 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में हेरफेर की शिकायत मिलने के बाद एक्शन लिया गया है।

जांच के बाद यह कार्रवाई गौरव राजपूत (पुलिस महानिरीक्षक), हेमंत चौहान (डीआईजी), शैलेन्द्र सिंह चौहान (एसपी) और संदीप मिश्रा (प्रभारी एसपी) के निर्देशन में की गई।

कार्यवाहक निरीक्षक समेत दो आरक्षक निलंबित पुलिस जांच में थाना मनगवां के कार्यवाहक निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड़, आरक्षक विजय यादव और आरक्षक बृजकिशोर अहिरवार का आचरण प्रथम दृष्टया भ्रष्ट एवं संदिग्ध पाया गया। इसके बाद तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button