नरसिंहपुरl नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति हैl
नरसिंहपुर में निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि 7 घायल हैं। 3 की हालत गंभीर है। पुलिस के द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है l
बताया जा रहा है कि बरमान चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 पर हुआ। वाहन में कुल 10 मजदूर सवार थे। ये सभी छिंदवाड़ा जिले के सुरला खापा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। वे नरसिंहपुर के राजमार्ग क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में वाहन का अनियंत्रित होना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक घायल ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा।
हादसे में ये घायल
फूलवती (50) पति शंकर गोंड
नारायण (55) पिता गोलू ठाकुर
खुर्सनिया बाई (50) पति नारायण ठाकुर
सुम्मी पति (40) झामु उइके
रतन सिंह ठाकुर
बताया जा रहा है कि फिलहाल बाकी दो घायलों और मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच जारी है l
Back to top button