कटनीमध्य प्रदेश

होली पर रेलवे ने दी स्पेशल टे्रनों की सौगात, कटनी होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

कटनी, यशभारत। होली को मद्देनजर रखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। एक ट्रेन डॉ आंबेडकर नगर से पटना के बीच कटनी जंक्शन होकर चलाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 09343 डॉ अंबेडकर नगर पटना साप्ताहिक स्पेशल हर गुरुवार को शाम 6 बजे डॉ आंबेडकर नगर से चलकर रतलाम मंडल के इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन एवं मक्सी होते हुए अगले दिन शाम 06.30 बजे पटना पहुंचेगी। ये ट्रेन डॉ आंबेडकर नगर से 26 फरवरी से 26 मार्च तक चलाई जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 09344 पटना डॉ आंबेडकर नगर स्पेशल हर शुक्रवार को रात 09.30 बजे पटना से चलकर रतलाम मंडल के मक्सी, उज्जैन, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज एवं इंदौर होते हुए अगली रात 11.55 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। ये ट्रेन पटना से 27 फरवरी से 27 मार्च के बीच चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।
स्पेशल वलसाड-दानापुर ट्रेन का कटनी में ठहराव
होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा वलसाड-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन कटनी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 23 फरवरी से प्रत्येक सोमवार को रात 1.05 बजे कटनी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09026 दानापुर वलसाड स्पेशल 24 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 4.20 बजे कटनी आएगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व सामान्य श्रेणी सहित कुल 20 कोच रहेंगे। यात्रियों को होली यात्रा में सीधा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button