टीवी सीरियल व बेब सीरीज में अभिनय कर कटनी जिले का नाम रोशन कर रहे विक्रम द्विवेदी, मीडिया से बातचीत में कहा – लगन और मेहनत से मिलती है कामयाबी

कटनी, यशभारत। जिले के स्लीमनाबाद निवासी दिनेश द्विवेदी के पुत्र विक्रम द्विवेदी बॉलीवुड में अभिनय कर अभिनय के क्षेत्र में कटनी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं । निजी शादी समारोह में बहोरीबंद आये अभिनेता ने बताया की अभी तक बॉलीबुड में 6 साल की जर्नी हुई है। शुरुआत मैंने जिंग चैनल में एपिसोडिक शो से की थी। इसके बाद कुछ एड करने का बाद पहला ब्रेक एनटीवी के शो एक महानायक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर , भीमा में मिला , इसके बाद जी 5 की भृम बेब सीरीज में काम किया अब मेरी बहुत ही जल्द एक और बेब सीरीज आने वाली है। स्ट्रगल के सम्बंध में जब बात की गई तो उन्होंने बताया स्ट्रगल हर जगह है। यहां भी है। अगर आप लगन व सच्चे मन कोई काम करेंगे तो निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी , यही मेरा विश्वास है। आदमी कितना भी दूर चला जाए ,कितना भी सफ़ल हो जाए ,उसे असली सुख तो अपने गाँव घर परिवार में आकर ही मिलता है।









