मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार ट्रक ने पूर्व सरपंच को कुचला : मौके पर दर्दनाक मौत, क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

सतना। सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वे ट्रक के पिछले टायर में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए।

हादसा कोठी थाना क्षेत्र के रोयनी मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान अनूप सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम मनकहरी के रूप में हुई है। अनूप सिंह अपने गांव के पूर्व सरपंच भी रह चुके थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनूप सिंह सैलून से शेविंग कराकर पैदल घर लौट रहे थे, तभी चित्रकूट से सतना की ओर आ रहे ट्रक (MP 53 HA 2058) ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

घटना के बाद राहगीरों ने ट्रक का पीछा कर उसे रोका, लेकिन ड्राइवर ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने टायर के नीचे फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।

इलाके में शोक और आक्रोश

पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत से गांव मनकहरी और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button