मंडला l कान्हा टाइगर रिजर्व में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घायल नर तेंदुए की इलाज के दौरान मौत हो गई। तेंदुआ सरही परिक्षेत्र के दलदला बीट कक्ष क्रमांक 729, एनीकट नाला (बेंदीवारे दलदला वनमार्ग) पर घायल अवस्था में पाया गया था।
वनकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद कान्हा टाइगर रिजर्व भुआ बिछिया और स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ जबलपुर के पशु चिकित्सकों की एक टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने त्वरित बचाव अभियान चलाकर तेंदुए का इलाज किया। इलाज के बाद उसे रेस्क्यू वाहन से मुक्की अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गईl इसके बाद मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया।
प्रारंभिक जांच में तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए और प्रथम दृष्टया उसकी मौत स्वाभाविक प्रतीत हुई।
Back to top button