कटनीमध्य प्रदेश

पुलिस पर पथराव के आरोपियों का निकला जुलूस, डायल-112 वाहन में तोडफ़ोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद पुलिस ने डायल-112 वाहन में तोडफ़ोड़ और पथराव की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना 12 फरवरी की है, जब बंधी रेल फाटक के पास हाईवा और मोटरसाइकिल के बीच हुए भीषण सडक़ हादसे की सूचना पर डायल-112 वाहन मौके पर पहुंचा था। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। घटना से आक्रोशित 10-15 ग्रामीणों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया, जिससे डायल-112 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार पुलिस स्टाफ व पायलट को चोटें आईं। मामले में थाना स्लीमनाबाद में अपराध क्रमांक 89/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर एएसपी संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद एवं उमरियापान पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 फरवरी को तीन आरोपियों 19 वर्षीय सागर उर्फ जग्गी कोल, 19 वर्षीय अभिषेक कोल एवं 20 वर्षीय अर्जुन कोल निवासी धरवारा को गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गयाए जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। प्रकरण में चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश समन, थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र जायसवाल, उपनिरीक्षक अनिल यादव, सहायक उपनिरीक्षक जुबेर अली, तेजप्रकाश सिंह, प्रेमशंकर पटेल, अंकित दुबे, योगेंद्र सिंह, मोहन मुवेल, अचल कुमार, अभिषेक राजावत, सोनसिंहद्व रजनीश, विशाल, रोहित पाटकर, दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button