जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

एमएम इंटरनेशनल स्कूल के पीछे आदिवासी महिला की लाश मिलने से सनसनी,नुनसर चौकी क्षेत्र की घटना, हत्या की आशंका माढ़ोतल गुमशुदगी दर्ज थी, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर। नुनसर चौकी अंतर्गत एमएम इंटरनेशनल स्कूल के पीछे एक आदिवासी महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान माढ़ोतल थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के गुम होने पर माढ़ोतल थाने में पहले ही गुम इंसान कायम किया गया था। रविवार को नुनसर चौकी क्षेत्र में उसका शव मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

घटनास्थल पर जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल को घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिससे हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button