मध्य प्रदेशराज्य

सावधान! : ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, बीएसएफ जवान को ठगों ने लगाया 8 लाख रुपए का चूना 

Table of Contents

ग्वालियर l ठगों की गैंग ने अब एक नए तरीके से फ्रॉड किया है। एक बीएसएफ जवान को ठगों ने 8 लाख रुपए का चूना लगाया है।

17 महीने पहले बीएसएफ जवान के पास दिल्ली से एसबीआई के कथित अधिकारी का कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि आपने 11 लाख रुपए का लोन लिया है, लेकिन आपका बैंक सिविल (सिबिल) ठीक नहीं है। बैंक अपना लोन वापस चाहती है। यदि आपने लोन वापस नहीं किया तो आपका बैंक खाता होल्ड कर दिया जाएगा। इस बात से बीएसएफ जवान डर गया। उसने बहन की शादी के लिए लोन लिया था।

बातचीत के दौरान अफसर बनकर बात कर रहे युवक ने उसे एक ओटीपी भेजा। जैसे ही जवान ने ओटीपी बताया, उसके अकाउंट से 8 लाख रुपए निकल गए।

कुछ दिन बाद जब वह बैंक पहुंचा तो वहां अधिकारियों ने बताया कि बैंक इस तरह कभी लोन वापस नहीं मांगती। आप ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए हैं। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत की। लंबी जांच के बाद अब जाकर क्राइम ब्रांच ग्वालियर में मामला दर्ज करवाया l

बताया जा रहा है कि भिंड लहार निवासी 28 वर्षीय अवनीश पुत्र गफ्फार खान बीएसएफ टेकनपुर में बतौर आरक्षक पदस्थ हैं। उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टेकनपुर शाखा में सैलरी अकाउंट है।

साल 2024 में अवनीश ने बहन की शादी के लिए 11 लाख रुपए का लोन लिया था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना परिचय हेड मैनेजर एसबीआई दिल्ली के रूप में दिया।

इसके बाद आरक्षक को डराते हुए कहा कि आपने एसबीआई से 11 लाख रुपए का लोन लिया है, लेकिन लोन लेने के बाद आपकी बैंक सिविल (सिबिल) लगातार गिरती जा रही है। आपकी गिरती सिविल के कारण बैंक ने आपसे 11 लाख रुपए का लोन वापस लेने का निर्णय लिया है।

इस पर जवान ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है, उन्होंने कोई अन्य लोन या गड़बड़ी नहीं की है। लेकिन अधिकारी बनकर ने अंततः ठगी कर लीl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button