जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

“हमें पूरा शहपुरा जानता है…” कहकर आरक्षक को सरेराह पीटा.. बदमाशों ने बाइक अड़ाकर रोका, गाली-गलौच के बाद जमीन पर पटककर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर। शहपुरा क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि उन्होंने शुगर की दवाई लेने जा रहे एक आरक्षक को सरेराह रोककर मारपीट कर दी। विवाद के दौरान आरोपियों ने खुलेआम कहा—“तुम हमें नहीं जानते, पूरा शहपुरा हमें जानता है।” इसके बाद जवान को जमीन पर पटककर पीटा और जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।शहपुरा पुलिस ने पीड़ित आरक्षक की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

दवाई लेने जा रहे थे, रास्ते में अड़ा दी बाइक
पुलिस के मुताबिक बसंत ठाकुर, जो बेलखेड़ा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, अपने साथी आरक्षक अमित ठाकुर और आरक्षक अक्षय मौर्य के साथ मोटरसाइकिल से शुगर की दवाई लेने शहपुरा जा रहे थे। पिंटू पान दुकान के पास पहुंचते ही दो युवक बाइक क्रॉस करते हुए विवाद करने लगे और गाली-गलौच शुरू कर दी।जब गाली देने से मना किया गया और बाइक आगे बढ़ाई गई, तो आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल सामने अड़ाकर रास्ता रोक लिया।

“गाड़ी आगे कैसे निकाली?” कहकर जमीन पर पटक दिया

रास्ता रोकने के बाद दोनों युवकों ने कहा—“तुम हमें नहीं जानते, पूरा शहपुरा हमें जानता है।” आरोपियों ने अपने नाम अभिराज और पुष्पराज परिहार बताए। इसके बाद दोनों ने आरक्षक के साथ मारपीट की और जमीन पर पटक दिया।
मारपीट में आरक्षक को चोटें आई हैं। जाते-जाते आरोपी धमकी देकर बोले कि दोबारा आगे गाड़ी निकाली तो जान से खत्म कर देंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

घटना के बाद शहपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सरेराह एक आरक्षक के साथ हुई मारपीट से साफ है कि बदमाशों के मन से कानून का डर कम होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button