कटनीमध्य प्रदेश
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कल कटनी में
कांग्रेस जनो से करेंगे भेंट.. कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्यों की करेंगे समीक्षा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कल कटनी में
कटनी, यशभारत। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी कल 13 फ़रवरी को जबलपुर, कटनी और शहडोल के दौरे पर है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कल 13 फ़रवरी शुक्रवार को अल्प प्रवास पर कटनी में रहेंगे। श्री पटवारी जबलपुर से सड़क मार्ग द्वारा कटनी पहुँचेंगे और आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस के कार्यालय में कांग्रेस जनो से सौजन्य भेंट के साथ प्रातः 11 बजे पत्रकार बंधुओं से भी भेंट करेंगे।इसके बाद श्री पटवारी शहडोल में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने रवाना हो जायेंग।
कांग्रेस जनों से अपील जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस जनों से श्री पटवारी के स्वागत की अपील करते हुए समय पर कांग्रेस कार्यालय पहुँचने की अपील की है।







