डीपीआई कार्यालय में हंगामा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों में झड़प

डीपीआई कार्यालय में हंगामा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों में झड़प
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल स्थित लो शिक्षण संचालनालय कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब एबीवीपी के कार्यकर्ता आयुक्त कार्यालय में पहुंच गए। इस दौरान डीपीआई के कर्मचारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में धक्कामुक्की की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दो जोन के डीसीपी एडिशनल डीसीपी और एसीपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी मांगों और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर डीपीआई कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय में प्रवेश के बाद कर्मचारियों से विवाद होने पर मामला गरमा गया। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया है। घटना को लेकर अधिकारियों की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि इस खबर को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है







