जबलपुरमध्य प्रदेश

दहेज का दंश : पत्नी के बाल पकड़कर घसीटा, डंडे से ताबड़तोड़ वार कर फोड़ दिया सिर

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट में दहेज प्रताडऩा के चलते पत्नी के बाल पकड़कर पति ने घसीट-घसीट कर मारा और घर से धक्के मारकर निकाल दिया। पूरा मामला ग्राम बंधा का है, जहां आज सुबह जब पीडि़ता घर पहुंची तो सास ने ताना मारा की रातभर कहा थी, उसने कहा कि बड़ी सास के यहां थी, इस बात पर हंगामा हो गया। जिसके बाद पत्नी को डंडे से मार-मारकर सिर फोड़ दिया। जख्मी हालत में थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला कायम कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार 30 वर्षीय महिला निवासी ग्राम बंधा ने पुलिस को बताया उसके पति संतोष चौधरी शराब पीने का आदि है पति और सास उसे मिलकर आये दिन परेशान करते हैं । आज सुबह सास उसके साथ गाली गलौज कर तंज मारा कि रात में कहां चली गयी थी , उसने कहा कि पति संतोष विवाद कर रहे थे इसलिये बड़ी सास के घर चली गई थी। इसी बात पर उसका पति संतोष ने उसके बाल पकड़कर घर के सामने घसीटकर डंडे से हमलाकर हाथ एवं सिर बुरी तरह घायल कर दिया तथा दोनों जान से मारने की धमकी दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button