बड़ी खबर : पति ने की पत्नी की हत्या, झाडिय़ों में फेंका शव, वारदात से पूरे इलाके में सनसनी, आरोपी पति फरार, कटनी से सटे शाहनगर के रामपुर खजुरी हार में वारदात

कटनी/शाहनगर, यशभारत। कटनी से सटे शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खमतरा में पति ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका शव झाडिय़ों के पास फेंक दिया। हत्या की इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पति घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खमतरा निवासी निर्भय सिंह का बीती रात पत्नी 45 वर्षीय मीरा बाई सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना रामपुर खजुरी हार की बताई जा रही है, जो आज रविवार शाम करीब 4 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे अपने घर पहुंचा और परिजनों को खुद पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शाहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से असंतुलित बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।







