भोपालमध्य प्रदेश
मौत के धुएं से मां को तो बचा लाए,पर बेजुबान हार गया जिंदगी की जंग!
मौत के धुएं से मां को तो बचा लाए,पर बेजुबान हार गया जिंदगी की जंग!
भोपाल,यश भारत। राजधानी के कोतरा सुल्तानाबाद में गुरुवार दोपहर एक घर ‘मातम’ में बदल गया। गीतांजलि कॉम्प्लेक्स की एक रिहायशी बिल्डिंग में जलते दीये ने ऐसी चिंगारी छोड़ी कि खुशियों का आशियाना राख के ढेर में तब्दील हो गया। जब आग की लपटों ने घर को घेरा, तो पड़ोसियों ने अपनी जान पर खेलकर बुजुर्ग दिव्यांग महिला रामकुमारी को तो गोद में उठाकर बाहर निकाल लिया, लेकिन घर का वफादार पालतू डॉग धुएं के गुबार में जिंदगी हार गया।
धमाके से दहला इलाका: आग की तपिश जैसे ही फ्रिज तक पहुँची, उसका कंप्रेसर बम की तरह फट गया। इस ब्लास्ट ने आग को इतना विकराल कर दिया कि फायर ब्रिगेड के पहुँचने तक घर का करीब 20 लाख का सामान खाक हो चुका था।







