जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गोहलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 नकबजनी और 2 वाहन चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर और वाहन बरामद

जबलपुर। थाना गोहलपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकबजनी और वाहन चोरी की पांच अलग-अलग वारदातों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, एक एक्सेस स्कूटर और एक ई-रिक्शा जब्त किया है, जिनकी कुल कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने दीना मस्जिद निवासी आरोपी गोन्दाज को गिरफ्तार किया, जिसने 5 फरवरी को एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, लॉकेट और चांदी के जेवर चोरी किए थे। वहीं, वाहन चोरी के मामलों में पुलिस ने मनु सिंह को चोरी की एक्सेस स्कूटर के साथ और आरिफ अली व सुल्तान खान को शासकीय अस्पताल मनमोहन नगर के सामने से चोरी किए गए ई-रिक्शा के साथ दबोचा।

इसके अलावा, गोहलपुर पुलिस ने जिला धार के थाना टांडा में दबिश देकर दो अंतरराज्यीय अपराधियों, कालू अलावा और संतोष अनारे, को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने वर्ष 2025 में राजुल ड्रीम सिटी और अमोरा में हुई बड़ी नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पकड़ा गया आरोपी संतोष अनारे थाना बरगी के एक मामले में भी लंबे समय से फरार चल रहा था। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डे और उनकी टीम के साथ जिला धार की टांडा पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button