देश

मेघालय: अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका; 16 मजदूरों की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका

मेघालय: अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका; 16 मजदूरों की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका

भोपाल, यश भारत। मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ ताशखाई इलाके में स्थित एक अवैध कोयला खदान में गुरुवार को जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 16 मजदूरों की जान चली गई है। मलबे और धुएं के बीच अब भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जिसके चलते मृतकों का आंकड़ा बढ़ने का डर बना हुआ है।

युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की तीन टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। गुवाहाटी स्थित प्रथम बटालियन के कमांडेंट और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। मेघालय पुलिस और स्थानीय बचाव दल खदान से शवों को निकालने और अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

अवैध विस्फोटकों के इस्तेमाल की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि खदान के भीतर कोयला निकालने के लिए डायनामाइट (Dynamite) का अवैध रूप से इस्तेमाल किया गया था। इसी दौरान हुए शक्तिशाली धमाके ने खदान के एक हिस्से को मलबे में तब्दील कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान से अब भी काला धुआं निकल रहा है और अपनों को खोने वाले परिवारों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन है।

मृतकों में असम के श्रमिक शामिल

पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने पुष्टि की है कि अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से तीन की पहचान असम के कछार जिले (काटिगोरा) के निवासियों के रूप में हुई है:

फारूक अहमद (बिहारा गांव)

दिलदार हुसैन (शरिशा कुरी)

अनवर हुसैन (श

रिशा कुरी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button