इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खादगढ़ा बस स्टैंड में आग का तांडव,एक साथ 6 बसें जलकर खाक

साजिश की आशंका, बस मालिकों ने जताया शक

खादगढ़ा बस स्टैंड में आग का तांडव,एक साथ 6 बसें जलकर खाक

साजिश की आशंका, बस मालिकों ने जताया शक झारखंड की राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित इस बस स्टैंड में पहले एक बस में आग लगी और देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी पांच अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में एक साथ छह बसें धू-धू कर जलने लगीं, जिससे अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। राहत की बात यह रही कि घटना के समय किसी भी बस में यात्री या स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है

घटना के बाद बस मालिकों ने इसे एक बड़ी साजिश बताया है। उनका कहना है कि जिस तरह एक के बाद एक छह बसों में आग लगी, वह सामान्य घटना नहीं लगती। खास बात यह भी है कि आग की चपेट में आई सभी बसें नॉन-एसी थीं, जबकि आमतौर पर शॉर्ट सर्किट से आग एसी बसों में लगने की घटनाएं सामने आती हैं।

आग लगते ही बस स्टैंड में मौजूद ड्राइवरों ने अपनी-अपनी बसों को इधर-उधर कर बचाने की कोशिश की, जिससे कुछ बड़ी अनहोनी टल गई।

 दमकल व्यवस्था पर सवाल

बस मालिकों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे पहले भी अस्थायी रूप से बस स्टैंड में दमकल वाहन तैनात करने की मांग कर चुके थे, लेकिन उनकी मांग को नजरअंदाज कर दिया गया। इस घटना में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button