इंदौरजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

इंदौर, समेत कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर लगीं कतारें,सरकारी दावे ‘ऑल इज वेल

पर्याप्त स्टॉक अफवाहों से रहें सावधान

इंदौर,जबलपुर,यशभारत। ईरान-इजराइल तनाव के बीच मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें सामने आई हैं। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई। हालांकि, प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि रात को रिजर्व कोटे के अलावा पेट्रोल खत्म हो गया था, जिसके बाद पंप बंद करना पड़ा।

बुधवार की सुबह किसी सामान्य दिन की तरह नहीं थी। जैसे ही लोग अपने रोजमर्रा के काम के लिए घरों से निकले उन्हें पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक के बोर्ड दिखाई दिए। कुछ ही मिनटों में हालात बदल गए। जहां-जहां पेट्रोल उपलब्ध था वहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, ऑटो और कैब चालक, हर कोई परेशान नजर आया। शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक तक प्रभावित हुआ क्योंकि सड़कों के किनारे खड़े वाहनों की कतारें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थीं।

इंदौर में वाहनों की लंबी कतारे

इंदौर में पेट्रोल-डीजल -सी,एन,जी का संकट बढ़ गया है। पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी है। ईधन संकट के बीच कलेक्टर शिवम वर्मा जिले की जनता से अफवाह से सावधान रहने अपिल करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल सीएनजी सीएनजी गैस सहित रसोई गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है पेट्रोल पंपो पर पर्याप्त स्टॉक है। इसलिए किसी भी प्रकार की हवा पर ध्यान ना दे और जरूरत के अनुसार अपने वाहनों में पेट्रोल डीजल भराए। कल मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर कहा गया कि शहर में पेट्रोल डीजल और सीएनजी की गैस की किल्लत अमेरिका ईरान युद्ध के कारण हो गई है। यह बात शहर में आग की तरह फैल गई, जिससे शहर के कई प्रमुख पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के लिए वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगना शुरू हो गई। यह कतारे रात 1:00 बजे तक पेट्रोल पंपों पर लगी रही। यही हालत आज सुबह भी कई पेट्रोल पंप पर देखने को मिले। यही स्थिति पड़ोस के देवास जिले में नजर आई।

उज्जैन, नीमच, झाबुआ, आगर मालवा, शाजापुर और अन्य शहरों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ईजराइल-ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल खत्म होने और कीमतें बढ़ने की अफवाह फैलने पर लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पहुंचे। लोगों की भीड़ इतनी बढ़ी कि कई पंपों पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल अधिकृत स्रोतों से जानकारी लें। वहीं पेट्रोलियम कंपनियों ने भी कहा कि देशभर में ईंधन की कोई कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ही ईंधन लें।

कलेक्टर्स ने की लोगों से अपील

भोपाल- कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील: किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, अनावश्यक घबराहट और भीड़ से बचें।

इंदौर- कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों से कहा कि पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

झाबुआ: प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर भरोसा न करें और जरूरत अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें।

आगर मालवा- कलेक्टर प्रीति यादव ने पंपों पर लंबी कतारों के बीच लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

बालाघाट- कलेक्टर मृणाल मीणा ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और जिले में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। लोगों से पैनिक न फैलाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button