Delhiइंदौरउत्तर प्रदेशकटनीग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरदिल्ली/नोएडादेशबिहारभोपालमध्य प्रदेशलाइफ स्टाइलविडियोविदेश

जबलपुर, सगड़ा के पास नहर फूटी, दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा देखें वीडियो

अचानक बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में भरा पानी

जबलपुर, सगड़ा के पास नहर फूटी, दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा देखें वीडियो

जबलपुर। बरगी परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सगड़ा–झपनी के बीच से होकर दाईं ओर बहने वाली, रीवा तक जाने वाली प्रमुख नहर आज ग्राम सगड़ा के समीप अचानक फूट गई। नहर टूटते ही भारी मात्रा में पानी आसपास के खेतों और आबादी की ओर तेजी से फैल गया, जिससे पूरे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

अचानक बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में भरा पानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर में पहले से ही पानी का दबाव अत्यधिक था। सुबह अचानक नहर की दीवार कमजोर होकर टूट गई और कुछ ही मिनटों में पानी निचले इलाकों में घुसने लगा। देखते ही देखते जलस्तर लगातार बढ़ता चला गया। हालात ऐसे हैं कि दर्जनों गांवों पर बाढ़ का सीधा खतरा मंडराने लगा है।

लापरवाही का आरोप, फसलों को भारी नुकसान

ग्रामीणों का कहना है कि नहर की हालत लंबे समय से जर्जर थी। कई बार संबंधित विभाग से मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की मांग की गई, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उसी लापरवाही का नतीजा सामने आया है। नहर का पानी खेतों में घुसने से कई किसानों की खड़ी फसल जलमग्न हो गई है और भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन और सिंचाई विभाग मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पानी के बहाव को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से नहर के टूटे हिस्से को बंद करने की कोशिश की जा रही है, हालांकि लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण काम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में भय और आक्रोश

घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नहर को जल्द बंद नहीं किया गया तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। कई गांवों में पानी घरों तक पहुंचने की आशंका है। एहतियातन निचले इलाकों के कुछ लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button