महाराष्ट्र शोक में डूबा: 3 दिन का राजकीय शोक घोषित
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

मुंबई, यशभारत। महाराष्ट्र में बुधवार को शोक की लहर है। बारामती में हुए विमान हादसे में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। इसी के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की। सीएम फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के लिए आज का दिन बेहद दुखद है।”
वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अजित पवार चुनाव प्रचार के सिलसिले में बुधवार सुबह बारामती जा रहे थे। इसी दौरान लैंडिंग के वक्त उनका प्राइवेट चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह क्रैश लैंडिंग थी या किसी तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद विमान पूरी तरह जल गया।







