इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चरगंवा में जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, तनाव की स्थिति

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हालात हुए काबू

चरगंवा में जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, तनाव की स्थिति

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हालात हुए काबू

जबलपुर यशभारत। जिले के चरगंवा थाना क्षेत्र के बढ़ैयाखेड़ा गांव में एक जमीन को लेकर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार सीएसपी एम थाना प्रभारी दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।

1768999704 WhatsApp Image 2026 01 21 at 6.05.26 PM

जानकारी के अनुसार बढ़ैयाखेड़ा गांव में कब्रिस्तान के लिए चिन्हित भूमि को लेकर लंबे समय से आपसी मतभेद चल रहे थे। एक पक्ष का कहना है कि यह जगह गोठान की है उक्त स्थान पर कब्रिस्तान से संबंधित कार्य किए जाने की कोशिश के दौरान दूसरा पक्ष मौके पर पहुंच गया और आपत्ति दर्ज कराई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे गांव में तनाव फैल गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चरगंवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते वरिष्ठ अधिकारी भी गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर समझाइश दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि विवादित जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी और कानून के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा।

1768999712 WhatsApp Image 2026 01 21 at 6.05.26 PM

प्रशासन ने फिलहाल विवादित स्थल पर किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगा दी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो भविष्य में फिर से विवाद की स्थिति बन सकती है। फिलहाल प्रशासनिक हस्तक्षेप से गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button