मध्य प्रदेशराज्य

शीतलहर : आज से सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव : कक्षा आठवीं तक लागू होगा आदेश 

Table of Contents

शहडोलl कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने ठंड और शीतलहर को देखते हुए आदेश जारी कर सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है।

आदेश के अनुसार बुधवार से जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र अब सुबह 11 बजे से संचालित होंगे। यह व्यवस्था कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगी। यह आदेश 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

कलेक्टर ने बताया कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बीते कुछ दिनों से जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा हो गया है। परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button