इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चलती लग्ज़री बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी…

बस अंधेरी से बोरीवली की ओर जा रही थी

चलती लग्ज़री बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी…

बस अंधेरी से बोरीवली की ओर जा रही थी

 मुंबई ,यशभारत मुंबई के कुरार विलेज इलाके में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर चलती एक लग्जरी बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बस अंधेरी से बोरीवली की ओर जा रही थी, तभी आग भड़क उठी और देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मुंबई दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के चलते कुछ समय के लिए वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल कुरार पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है, वहीं फायर ब्रिगेड की टीम बस में कूलिंग का काम कर रही है। इस हादसे में जान-माल का नुकसान टल गया, हालांकि लक्ज़री बस परी तरह जलकर खाक हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button