जबलपुरमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश पर दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या

रांझी के मानेगांव की घटना

जबलपुर,यशभारत। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानेगांव स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने घर के बाहर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को परिजन तत्काल रांझी शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक बताई गई। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक का आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही रांझी पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button