
2869 वार्डों में से 1091 पर बीजेपी को बढ़त, 303 पर शिंदे की शिवसेना आगे
महाराष्ट्र,यशभारत। महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए हुए गुरुवार को हुए चुनावों के नतीजे आने लगे। देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित सभी प्रमुख शहरों में मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसके बाद धीरे-धीरे रुझान और परिणाम स्पष्ट हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर जैसे अहम नगर निगमों के नतीजों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर टिकी रही। चुनाव परिणाम न केवल स्थानीय प्रशासन की दिशा तय करेंगे, बल्कि आने वाले समय में राज्य की सियासी तस्वीर पर भी असर डाल सकते हैं।
जलगांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने अलग-अलग वार्डों से जीत हासिल की
जलगांव नगर निगम चुनाव में कोल्हे परिवार ने इतिहास रच दिया। परिवार के तीन सदस्यों ने अलग-अलग वार्डों से शानदार जीत हासिल की, जिसमें शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व महापौर ललित कोल्हे ने जेल से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वहीं ललित कोल्हे के बेटे पीयूष कोल्हे ने अपना पहला चुनाव जीता। इस जीत की खबर मिलते ही उनकी मां सरिता कोल्हे, जो शिंदे सेना की महिला विंग की प्रमुख हैं, खुशी से फूट-फूट कर रो पड़ीं और बेटे को गले लगा लिया।
BJP के साथ जो जाएगा, उनकी सीट बढ़ेगी: अबू आजमी
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आज़मी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने AIMIM द्वारा चार सीटें जीतने पर कहा कि मैंने कहा न, बीजेपी के साथ जो जाएगा, उनकी सीट बढ़ेगी। यह हो रहा है।जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, हमारे आकड़े बढ़ेंगे: NCP नेता जीशान सिद्दीकी
NCP नेता ज़ीशान सिद्दीकी ने कहा कि हमारी मुख्य सीटों की गिनती अभी बाकी है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, आप हमारे आकड़े बढ़ते देखेंगे।
हम महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करते हैं: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आप सभी ने देखा है कि आज महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में बीजेपी और हमारे गठबंधन सहयोगियों के साथ महायुति ने शानदार सफलता हासिल की है। यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए के प्रति स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले केरल नगर निगम चुनावों में तिरुवनंतपुरम में पहली बार हमने बहुमत हासिल किया। आज देश के, एशिया के सबसे बड़े नगर निगम BMC चुनावों में जो अभूतपूर्व सफलता बीजेपी-NDA-महायुति को मिली है, उसके लिए हम महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करते हैं।
2869 वार्डों में 1088 पर बीजेपी को बढ़त
रुझान/सीटे: 2086/2869
- बीजेपी: 1088
- शिवसेना: 299
- कांग्रेस: 179
- शिवसेना यूबीटी: 141
- एनसीपी अजित:120
- AIMIM: 49
- वीबीए: 14
- एनसीपी (एसपी): 19
- मनसा: 11
- अन्य: 167
बीजेपी उम्मीदवार साई थोपटे और गणेश घोष चुनाव जीते
बीजेपी उम्मीदवार साई थोपटे और गणेश घोष चुनाव जीत गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार गणेश घोष ने कहा कि यह उन उम्मीदवारों की जीत है जिन्होंने हम पर भरोसा किया और हमें जिताया। मैं सभी वोटर्स और सभी बीजेपी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। पूरा देश बदल रहा है। पुणे और पुणे के लोग उनके साथ हैं। सब जानते हैं कि बीजेपी सबको साथ लेकर चलती है और विकास के लिए काम करती है।






