कटनीमध्य प्रदेश

बाक्साइड लोड ट्रक मकान में घुसा, शिवाजी नगर में हादसा, नागरिकों की सुरक्षा को ताक पर रखकर काम कर रही एलएनटी कंपनी

कटनी, यशभारत। बाला जी, शिवाजी नगर गली नम्बर 17 में बीती रात एक बाक्साइड लोड ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 8676 दीवार को तोडक़र मकान में घुस गया, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय मकान खाली था, वरना इस हादसे में परिवार को बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक अभी भी मौके पर पड़ा हुआ है। बताया जाता है कि दमोह एंड पर रेलवे की चौथी लाइन का कार्य ठेका कंपनी एलएनटी द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें हजारों टन बाक्साइड खपाया जा रहा है। इसी मांग के चलते खनन माफियाओं द्वारा शहर से लगी खनिज संपदा को दिन रात ढोया जा रहा है। एलएनटी द्वारा स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि इस तरह की दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। इससे पूर्व में इसी एरिये में कंपनी की हद दर्जे की लापरवाही के चलते करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए ताकि नागरिकों के जान माल की सुरक्षा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button