यश भारत अरुणोदय पंचांग की भविष्यवाणी हुई सच,अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला
यश भारत अरुणोदय पंचांग के ज्योतिष आचार्य पंडित लोकेश व्यास की भविष्यवाणी 100% सच साबित हुई

जबलपुर,यश भारत। यश भारत अरुणोदय पंचांग हमेशा से अपने पाठकों के लिए सटीक भविष्यवाणियों के लिए चर्चा में रहा है साल 2026 शुरू होते ही साथ 3 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया है और साथ-साथ ज्योतिष आचार्य पंडित लोकेश व्यास की भविष्यवाणियों की सच होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है ज्योतिष को वेदों का नेत्र कहा गया है और ज्योतिष की सटीकता को विज्ञान भी समय-समय पर मानता है
यश भारत अरुणोदय पंचांग के जनवरी पृष्ठ पर मासंफल में श्री व्यास के द्वारा स्पष्ट शब्दों में लिखा हुआ है कि इस चंद्रमास में पांच रविवार होने से प्रांत विशेष में दुर्भिक्ष और शासन का पद रिक्त होगा रक्तपात की स्थिति बनेगी अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला पर जो हमला किया गया है उसमें वेनेजुएला के शासक माँ दु रो को बंदी बना लिया गया है और माँ दु रो को पत्नी समेत वेनेजुएला के बाहर ले जाया गया है जिससे कि वेनेजुएला में शासन का पद रिक्त हो गया है







