
कॉपी पर लिखा Sorry Everyone, कलाई की नस काटी, फिर फंदे से झूल गया कानपुर IIT का छात्र
कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा छात्र का शव पंखे से लटका है।
![]()
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईआईटी कानपुर के बीटेक के स्टूडेंट जय सिंह मीणा (26) ने सोमवार दोपहर को खुदकुशी कर ली। वह कैंपस के ई ब्लॉक में रूम नंबर 148 में रहता था। इसी कमरे के पंखे से उसका शव लटकता मिला है। जैसे ही खुदकुशी की जानकारी हुई फौरन आईआईटी के कर्मचारी अधिकारी उसके कमरे पर पहुंचे।
जब उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा छात्र का शव पंखे से लटका है। फौरन कल्याणपुर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से सुसाइड नोट बरामद किया। इसी में छात्र ने लिखा था, sorry everyone। इसके बाद फरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरिक्षण किया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
एसीपी आशुतोष कुमार का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि पहले छात्र ने चाकू से हाथ काटने की कोशिश की। इसके बाद चाकू दूर फेंक दी, फिर बेड पर रखे कंबल को फाड़ कर उससे फांसी लगा ली।







