भोपालमध्य प्रदेश

बच्चों को अपराधों से बचाने और जागरूक करने के लिए ‘सृजन-2’ का आगाज

बच्चों को अपराधों से बचाने और जागरूक करने के लिए ‘सृजन-2’ का आगाज

पुलिस कमिश्नरेट और सामाजिक संस्थाओं की पहल, 10 जनवरी तक चलेगा शिविर

भोपाल, यशभारत। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के बच्चों को सुरक्षित भविष्य देने और उन्हें सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘सृजन-2’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। पुलिस कमिश्नरेट भोपाल, अयोध्या नगर थाना, मीत संस्था एवं लोक उत्थान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम कम्युनिटी पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन 10 जनवरी को होगा।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 21.32.15

एडीसीपी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का निर्धारण और कड़ा परिश्रम अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं वार्ड 68 की पार्षद उर्मिला ने शिक्षा और अनुशासन को जीवन का आधार बताया।

मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर रहेगा जोर बाल कल्याण समिति की सदस्य मेखला ने मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिक हिंसा जैसे संवेदनशील विषयों पर सत्र आयोजित किए। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे इन विषयों को गंभीरता से समझें और किसी भी अप्रिय स्थिति में जानकारी साझा करने से न डरें। मीत संस्था की निदेशक एवं क्राई फेलो रेखा श्रीधर ने बताया कि ‘सृजन’ का मुख्य उद्देश्य बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

वही थाना प्रभारी महेश लीलाहरे ने बच्चों को अपराध की दुनिया से दूर रहकर एक अनुशासित नागरिक बनने की सीख दी। महिला थाने के प्रधान आरक्षक आशीष श्रीनिवास ने नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। लोक उत्थान संस्थान की अनीता ने चयन प्रक्रिया की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button