देश

बड़ी खबर : सांसद खेल महोत्सव में फूड पॉइजनिंग, दूषित खाना खाने से 8 बच्चे बीमार, पन्ना से कटनी लाकर अस्पताल में कराया भर्ती

कटनी, यश भारत। बीते एक महीने से चल रहे सांसद खेल महोत्सव का आज पन्ना जिला मुख्यालय में समापन हुआ, इस दौरान एक बड़ी घटना हो गई। बच्चों को दिए गए दूषित खाना खाने से 8 बच्चे बीमार हो गए। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इस घटना से हड़कम्प मच गया है। आनन फानन में सभी बच्चों को उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के मुताबिक सांसद खेल महोत्सव में कटनी जिले से 40-50 बच्चे पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित समापन समारोह में सम्मिलित होने गए थे। इस दौरान यहां बच्चों को दूषित खाना वितरित किया गया। जिसके सेवन से 8 बच्चों की हालत बिगड़ गई। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया। बच्चों को तत्काल एम्बुलेंस से कटनी लाया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें भर्ती करते हुए इलाज किया जा रहा है।Screenshot 20251225 233026 WhatsApp2 Screenshot 20251225 233021 WhatsApp2 Screenshot 20251225 233037 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button