इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अधारताल में आज से शुरू हुई भव्य श्रीराम कथा, निकली कलश यात्रा

यह श्रीराम कथा 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चलेगी

अधारताल में आज से शुरू हुई भव्य श्रीराम कथा, निकली कलश यात्रा

जबलपुर। अधारताल क्षेत्र में आज मंगलवार से भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। शांता माता मंदिर के पास स्थित भागवत ग्राउंड में आयोजित इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत प्रातः 9 बजे कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंची, जहां विधिवत पूजन-अर्चन के साथ श्रीराम कथा का आरंभ किया गया।

1766494137 WhatsApp Image 2025 12 23 at 6.01.01 PM

श्रीराम कथा का वाचन कय उद्घोषक श्रीमद् प्रयागपीठाधीनवर जगदगुरु गराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती महाराज द्वारा किया जा रहा है। पहले दिन दोपहर 2 बजे से राम नाम महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

1766494145 WhatsApp Image 2025 12 23 at 6.01.05 PM

यह श्रीराम कथा 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चलेगी। कथा क्रम में 24 दिसंबर को भगवान शिव चरित्र एवं शिव विवाह, 25 दिसंबर को श्रीराम जन्मोत्सव, 26 दिसंबर को बाल लीला व फुलवारी प्रसंग, 27 दिसंबर को श्री सीताराम विवाह, 28 दिसंबर को केवट एवं चित्रकूट प्रसंग, 29 दिसंबर को पंचवटी निवास व शबरी प्रसंग, 30 दिसंबर को सुंदरकांड व सेतु बंधन तथा 31 दिसंबर को श्रीराम राज्याभिषेक का वर्णन किया जाएगा। 1 जनवरी 2026 को हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन होगा।
आयोजक देही रामायण महिला मंडल एवं समस्त राम भक्त जन, न्यू राम नगर, शांता माता मंदिर अधारताल ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button