कृषि महोत्सव नहीं, किसानों को खाद चाहिए : कुणाल चौधरी खाद संकट, फसल के दाम और भुगतान को लेकर सरकार पर साधा निशाना कांग्रेस नेता ने उठाए किसान हित के सवाल

कृषि महोत्सव नहीं, किसानों को खाद चाहिए : कुणाल चौधरी
खाद संकट, फसल के दाम और भुगतान को लेकर सरकार पर साधा निशाना कांग्रेस नेता ने उठाए किसान हित के सवाल
भोपाल, यश भारत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल चौधरी ने सरकार की ओर से 2026 को कृषि महोत्सव अथवा किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसान इस समय खाद, उचित फसल मूल्य और समय पर भुगतान के लिए परेशान हैं ऐसे में उत्सव और प्रचार पर खर्च करने के बजाय सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। चौधरी ने खाद बिक्री रोकने संबंधी आदेश का हवाला देते हुए कहा कि रिकॉर्ड मिलान की प्रक्रिया का खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने धान उत्पादकों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और डिजिटल प्रक्रियाओं से राहत देने की मांग की। उन्होंने गेहूं सोयाबीन और मूंग किसानों की समस्याओं का भी उल्लेख करते हुए सरकार पर किसान हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि किसानों को उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। कांग्रेस नेता ने सरकार से खाद की बिक्री तत्काल बहाल करने सहकारी समितियों के माध्यम से पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने प्रमुख फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और मूंग खरीदी व्यवस्था की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की आवाज सड़क से सदन तक उठाएगी। किसानों को उत्सव नहीं खाद, उचित दाम और न्याय चाहिए।







